आज है नवरात्र का अंतिम दिन, इस दिन की जाती है देवी सिद्धिदात्री की पूजा
नवरात्र के 9 दिनों के उत्सव में 9वें यानी अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। दुर्गा मां के सिद्धि और मोक्ष देने वाले स्वरूप को सिद्धिदात्री के नाम से पूजा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी की विधि-विधान से पूजा करने पर कृपा बरसती है। सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।
ये है पूजा की विधि
मां सिद्धिदात्री का चित्र या प्रतिमा स्थापित कर फल, फूल अर्पित करना चाहिए। सबसे पहले कलश की पूजा करें। फिर सभी देवी-देवताओं का ध्यान करें।
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।
इस मंत्र का जाप करने के बाद 9 कन्याओं को घर में भोग लगाएं।