प्रकृतिक आपदा झेल रहे इस राज्य में महसूस किए भूकंप के झटके
नई दिल्ली
बाढ़ की मार झेल रहे असम को भूकंप के झटकों ने भी हिला दिया है। हालांकि अभी भूकंप की तीव्रता का पता नहीं चल पाया है। कहबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
खबर के मुताबिक, भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में था। बता दें कि बाढ़ के चलते असम में वैसे ही जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में भूकंप से झटकों से वहां लोग दहशत में हैं।
आपको बता दें कि बाढ़ के चलते असम बदहाल है। यहां 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हैं।