6 राज्यों के गवर्नर बदले गए, इस महिला को मिली यूपी की ज़िम्मेदारी
नई दिल्ली
केंद्र सरकार की सहमति से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसमें सबसे बड़ा नाम आनंदीबेन पटेल का है जो अब मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। इससे पहले राम नाईक यूपी के राज्यपाल पद पर थे।
आनंदी बेन पटेल को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आनंदीबेन के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
इसके पहले राम नाईक यूपी में राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे थे। गौरलतब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद पिछले वर्ष जनवरी में आनंदीबेन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। आनंदी बेन पटेल के पास कुछ समय तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का प्रभार भी रहा है।