सोनभद्र हत्याकांड को लेकर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर कसा तंज़, कह दी यह बात
सोनभद्र
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र दौरे पर थे, उनके इस दौरे के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी पर जमकर तंज़ कसा।
प्रियंका ने ट्वीट में करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है। अपना फर्ज पहचानना अच्छी बात है।' उन्होंने लिखा, 'उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी पांच मांगों को माना जाएगा।'
एक और ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि उम्भा गांव के पीड़ितों की आवाज का जब कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, न्यायपसंद लोगों ने साथ दिया तब उत्तर प्रदेश सरकार को भी लगा कि कोई गम्भीर घटना घटी है।' उन्होंने कहा, 'आज जो घोषणाएं की गयी हैं, उन पर जल्द अमल हो। आदिवासियों को जमीन का मालिकाना हक मिले और सबसे जरूरी, गांव के लोगों को पूरी सुरक्षा मिले।